कन्नौज: कन्नौज में शिवमंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, सोमवार को बाबा का हुआ भव्य श्रंगार
कन्नौज शहर में स्थित सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मंदिर में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली, सुबह हुए बाबा के भव्य श्रंगार में भक्त सामिल हुए और भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना की। बाबा का श्रंगार चंदन के लेप के साथ सुगंधित इत्र की खुशबू लगाकर किया गया। इसके साथ ही बाबा का जलाभिषेक भी किया गया। भक्त बाबा के श्रंगार को देखकर आकर्षित हुए ।