वारासिवनी: ट्रेडिंग निवेश बना विवाद का कारण, वारा पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता के खिलाफ पीड़ितों ने कराई शिकायत, कार्रवाही मांग
वार्ड क्रमांक 1 निवासी नगेंद्र रंगारे ने रिजवान अली उर्फ राजा अली पर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर करीब 7 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने 5 प्रतिशत मासिक लाभ का भरोसा देकर राशि ली, बाद में भुगतान बंद कर दिया। पीड़ित ने फर्जी आईडी से निवेश कराने, रकम वापस न करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है