बक्सर: बायोमेडिकल कचरे से खिलवाड़, नगर परिषद ने कसना शुरू किया शिकंजा, स्वास्थ्य संस्थान को भेजा नोटिस
Buxar, Buxar | Jul 4, 2026 बक्सर में स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अस्पताल और पैथोलॉजी केंद्र खुले में ही संक्रमित सुई, पट्टी और अन्य वेस्ट फेंक रहे हैं, जिससे शहर की हवा-पानी दूषित हो रहा है और लोगों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद सख्ती पर उतर आई है।