धमतरी: कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को एक ही शिक्षक पढ़ा रहे, पालकों में आक्रोश
धमतरी के गोकुलपुर वार्ड स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पालकों ने बताया कि विद्यालय केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। वही शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ-साथ सभी शासकीय एवं विद्यालयीन कार्यों का संपादन करते हैं। इससे बच्चों की विषयवार पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कहा गया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हित को देखते हुए।