बरहट: गढ़वा कटौना गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट दो घायल
Barhat, Jamui | Aug 12, 2024 गढ़वा कटौना गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष से एक-एक कुल दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायलों में एक पक्ष से गढ़वा कटौना निवासी भोला मोदी तथा दूसरे पक्ष से सतवीर मोदी के रूप में की गई है। घायल भोला मोदी ने बताया कि एक बीघा जमीन को लेकर उसके गोतिया से विवाद चल रहा था।