चैनपुर: चैनपुर में जहरीले सांप का कहर: दो लोग बने सर्पदंश के शिकार, महिला की हालत गंभीर होने पर गुमला रेफर
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सर्पदंश की दो घटनाएं सामने आईं। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि एक युवक का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना में 43