गुना नगर: शहर के निजी गार्डन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया
गुना कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के एक निजी गार्डन में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर का वीडियो वायरल हुआ है। 2 जुलाई को कोतवाली थाना में दर्ज मामले में पुलिस ने कहा, घटना 1 जुलाई रात की है वर पक्ष से पूछताछ कर युवक की पहचान की गई, कोतवाली में मामला दर्ज कर कार्यवाही में लिया है। युवक गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।