रामगढ़: स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश से बचाव और त्वरित उपचार के लिए जागरूकता पर दिया ज़ोर
Ramgarh, Palamu | May 23, 2026 सुदूरवर्ती इलाके रामगढ में सर्पदंश से बचाव एवं त्वरित उपचार को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ए.एन.एम., सहिया, एमपीडब्लू एवं बीटीटी को जिम्मेवारी सौंपी गयी है। सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि सर्पदंश के मरीज को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना है।