भीलवाड़ा: छापरी चौराहे के समीप कार को बचाने के प्रयास में श्रमिकों से भरी बस पलटी, एक बाइक सवार भी आया चपेट में, 9 लोग हुए घायल
भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे बस पलटने से हड़कम्प मच गया। सोपुरा से नानकपूरा जा रही श्रमिकों से भरी एक बस छापरी चौराहे के पास अचानक पलट गई। हादसे के वक्त बस में कंचन फैक्ट्री के श्रमिक सवार थे। बताया जा रहा है सामने आ रही एक कार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान एक बाइक सवार भी बस की चपेट में आ गया।