पटना ग्रामीण: चंडीगढ़ से पटना लौटे डिप्टी CM विजय सिन्हा, कहा- जहरीली शराब से मौत पर सरकार गंभीर एवं कार्रवाई जारी
राज्य के सीवान और सारण जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पूरे मामले पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे चंडीगढ़ से पटना लौटे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार गंभीर है। कार्रवाई की जा रही है। किसी को छोड़ नहीं जाएगा। शराब माफियाओं पर कार्रवाई होगी।