महू के बेरछा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने संदिग्धों के स्केच जारी किए, ₹10 हजार का इनाम घोषित
इंदौर जिले के महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। केलोद गांव के बेरछा जंगल में हुई इस घटना में अब संदिग्ध आरोपियों के स्केच जारी शुक्रवार 12बजे किए गए हैं। पीड़ित युवक-युवती के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, वहीं पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया ह