बाह: गांव भाऊपुरा के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर,गंभीर घायल,हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर
थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव भाऊपुरा के पास सड़क पार करते समय एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन फानन में घायल युवक को परिजनों ने एंबुलेंस के द्वारा सीएचसी केंद्र बाह में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक की स्थिति को गंभीर देखकर हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया है।