बरगढ़: शिकार पर जा रहे ग्रामीण की अवैध भरतुंआ बंदूक से चली गोली, मौके पर हुई मौत
Bargarh, Garhwa | Jul 31, 2026 गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के बरकोल खुर्द गांव में अवैध भरतुंआ बंदूक से हुए हादसे में 40 वर्षीय बबलू लकड़ा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह जंगली जानवर के शिकार के लिए बंदूक लेकर जंगल जा रहा था। घर के पास एक किराना दुकान से सामान खरीदने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा, बंदूक रखी बोरी जमीन पर गिर गई। गिरने के दौरान बंदूक का ट्रिगर सक्रिय हो गया और गोली सीधे