सांगानेर: जोबनेर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड कर्मचारी से ₹93 लाख की ठगी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने डिजिटल गिरफ्तार कर रिटायर्ड कर्मचारी से 93 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक शातिर गिरोह के बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही जोबनेर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान साहय ने बताया कि आरोपी शीशीर सुरेश पुजारी को गिरफ्तार किया गया है।