मंझनपुर: मंझनपुर मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परिसर चलो बाईक यात्रा निकाल कर किया छात्रों से परिसर चलने का आवाहन
भारत के प्रत्येक विद्यार्थी को शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय तक पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर अखिल ABVP ने परिसर चलो यात्रा निकाली है। इसी क्रम में अमेठी से चलकर जौनपुर, प्रतापगढ़, कुंडा होते हुए शुक्रवार को एक यात्रा कौशाम्बी के मंझनपुर पहुंची। जहां पर सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने बाइक यात्रा निकालकर छात्रों से परिसर चलने के लिए पहल कर जागरूक किया है।