मंझनपुर: तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली चपेट में आने से छत पर नहा रही किशोरी की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मंझनपुर कस्बे के गांधी नगर कॉलोनी में तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली चपेट में आने से किशोरी की हुई मौत वहीं भाई बाल-बाल बच गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर में तेज बारिश होने लगी थी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से किशोरी की मौत हो गई जबकि भाई बाल बाल बच गया है। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।