पनागर: ग्राम हिनौतिया बारह में जल संकट पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, उग्र आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत हिनौतिया बारह में भीषण गर्मी के बीच गहराए जल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों की सुध लेने शनिवार शाम 6 बजे जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता गांव पहुंचे, तो जमीनी हकीकत बेहद चौंकाने वाली मिली। गांव में मूलभूत अधोसंरचना और सफाई व्यवस्था पूरी