कानपुर: सीएसजेएम यूनिवर्सिटी से BBA कर रही दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, 36 घंटे से कोई सुराग नहीं मिला
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से BBA की दो छात्रोंओं के लापता होने की खबर ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है।इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी में पढ़ रही अन्य छात्राओं के परिजन भी घबराए हुए हैं।36 घंटे हो गए है मगर अभी तक छात्राओं का कोई भी सुराग नहीं लग सका है। थाना प्रभारी ने सोमवार 1 बजे बताया कि लड़कियों की लास्ट लोकेशन झकरकटी पुल के पास मिली है।