बाढ़: बाढ़ के अगवानपुर में राजनाथ सिंह गरजे, महागठबंधन पर जमकर बरसे
Barh, Patna | Oct 29, 2025 बाढ़ के अगवानपुर उच्च विद्यालय के मैदान में बुधवार को लगभग दो बजे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे, जहां एनडीए के उम्मीदवार व भाजपा नेता डॉक्टर सियाराम सिंह के समर्थन में जनता से वोट मांगे। इस मौके पर उन्होंने वहां उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लालू जी और तेजस्वी को निशाना बनाया।