विदिशा नगर: अज्ञात बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम कर शव दफ़न, अभी तक नहीं हो पाई पहचान
जीआरपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोठिया फाटक के पास रेलवे पटरी किनारे तीन दिन पहले मिली एक बुजुर्ग महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी। जीआरपी द्वारा लगातार दो दिन तक महिला की शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। नियम अनुसार समय सीमा पूरी होने के बाद रविवार दोपहर 12 बजे महिला का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात शव के रूप में दफनाने की कार्रवाई की गई।