बांधवगढ़: उमरिया पुलिस की तत्परता से 10 वर्षीय बालक सकुशल बरामद, वृद्ध महिला ने जताया आभार
उमरिया। थाना कोतवाली पुलिस ने संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए एक 10 वर्षीय लापता बालक को महज 2-3 घंटे में सकुशल खोज निकाला। मोहनपुरी निवासी 65 वर्षीय उमा देवी रजक ने अपने पोते ओम रजक के सुबह से लापता होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की। लगातार प्रयासों के बाद बालक मिलगया।