दुधि: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव दो टुकड़ों में
विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली - फूलवार गांव के बॉर्डर के पास सोमवार शाम करीब चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय शिवकुमार कनौजिया, पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार कनौजिया, की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किशोर अचानक दौड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और मालगाड़ी आने के दौरान ट्रैक पर लेट गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया।