झांसी: शिवाजी नगर में बाइक सवार युवकों और युवतियों ने एक व्यक्ति को बेल्ट और लात-घुसों से पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2025 झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवतियों और युवकों एक शख्स की लात-घूंसों और बेल्टों से जमकर पिटाई करते हुए नजर आ रहे है।पीड़ित शख्स मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी और ना ही कोई उसे बचाने आया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है