झांसी: गुंडा टैक्स न देने पर झांसी बस स्टैंड पर बस वालों की मारपीट, बस यूनियन ने एसएसपी को दिया शिकायती पत्र
Jhansi, Jhansi | Apr 12, 2025 गुंडा टैक्स न देने से नाराज दबंग युवको ने बस वालों के साथ झांसी बस स्टैंड पर मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आई है। दरअसल शुक्रवार को एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में शोभरन सिंह ने बताया कि वह निवाड़ी का रहने वाला है, और झांसी से टीकमगढ़ चलने वाली बस का वह कंडक्टर है। वह प्रतिदिन बस लेकर झांसी आते हैं। झांसी बस स्टैंड पर गुंडा टैक्स मांगा जाता है।