बहरोड़: बहरोड़ में NH-48 पर मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, चालक बाल-बाल बचा
Behror, Alwar | Apr 26, 2026 बहरोड़ दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर रविवार सुबह 7 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब गांव हमजापुर के पास एक मिनी ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में ट्रक का केबिन और उसमें रखे केबल के ड्रम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते ट्रक से बाहर निकल गया और उसकी जान बचाई।