मेदिनीनगर (डालटनगंज): उत्पाद सिपाही बहाली में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस जवान की हुई मौत, चियांकी के सीआरपीएफ कैंप में मिले मृत
उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक जवान की मौत हो गई है। मृत जवान की पहचान अजीत कुजूर के रूप में हुई है। लातेहार जिला बल में तैनात थे। 2006 में उनकी बहाली हुई थी। गुमला के रहने वाले थे। अजीत कुजूर की मेदिनीनगर के चियांकी हवाई अड्डा पर भर्ती केंद्र में तैनात थे। रविवार को दौड़ के दौरान उन्होंने ड्यूटी भी की थी। सोमवार को ड्यूटी पर नहीं आये थे।