मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखंड सरकार की सनक से उत्पाद सिपाही भर्ती में अब तक 14 अभ्यर्थियों की हुई मौत : प्रतिपक्ष नेता अमर बावरी
उत्पाद सिपाही भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की मौत पर झारखंड सरकार की किरकिरी हो रही है। इस बीच विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बावरी ने सरकार पर जमकर हमला बोला। सोमवार को मेदिनीनगर परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की चुनावी सनक के कारण युवाओं की मौत हो रही है। राजनीति लाभ लेने के लिए बिन मौसम बहाली कराई जा रही है।