मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना में पीआइएल राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही कराया है। बीजेपी पर पीआइएल कराने का आरोप बेबुनियाद है। यह बातें राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री एवं और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही। श्री मरांडी सोमवार को मेदिनीनगर परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।