दातागंज: उसहैत कस्बे में चोरों ने एक दुकान को बनाया निशाना, 80 बोरी सरसों चोरी
उसहैत कस्बे में बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के शटर के ताले तोड़कर 80 बोरी सरसों चोरी हो गई। पीड़ित ने रविवार सुबह 11 बजे उसहैत पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। देर रात चोर आढ़त के अंदर रखी लगभग 80 बोरी सरसों ले गए। इसके साथ ही, उन्होंने आढ़त पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चुरा लिए। यह घटना उसहैत कस्बे के कादरचौक रोड पर बाला जी ट्रेडिंग कंपनी की है।