होली पर्व को लेकर शहर के नया बाजार में खरीदारी चरम पर है। शहरी ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंच रहे हैं। जिले में सोमवार को होलिका दहन तथा बुधवार को होली मनाई जाएगी, जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। सोमवार की दोपहर 1:15 पर पिचकारियों की दुकान पर काफी भीड़ देखा गया।