भानपुरी: ग्राम पंचायत उसरी में चर्म रोग निवारण एवं जनरल जांच शिविर का आयोजन हुआ
प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को बस्तर अंचल के वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत उसरी, बस्तर में एक दिवसीय निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर *SBI Foundation* एवं परिवर्तन समाज विकास समिति के संयुक्त सहयोग से भारतीय स्टेट बैंक की एस.बी.आई. संजीवनी टीम, जगदलपुर द्वारा संचालित किया गया। शिविर का मु