उतरौला: थाना श्रीदत्त गंज पुलिस ने खरदौरी बाइपास तिराहे से वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
29 मार्च शनिवार 3 बजे विभिन्न मामलों में वाछिंत अभियुक्त बकावत अली पुत्र मो0 इद्रीश निवासी ग्राम मानापार बहेरिया थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर को उतरौला रोड खरदौरी बाईपास तिराहे से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया ।