उतरौला: सेवा सुरक्षा सुशासन कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता ने घर-घर किया जनसंपर्क
28 मार्च शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे नगर पालिका परिषद उतरौला अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनूप चंद गुप्ता ने यूपी सरकार के सफलतम 8 वर्ष की उपलब्धियो को लेकर घर-घर संपर्क अभियान चलाया।इसी के क्रम में ग्राम सभा बाघाजोत ,मोहनजोत व गिलौली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भृमण किया। उन्होंने पार्टी के नीतियों एवं कार्यों को लोगों को बताया।