उतरौला: श्री दत्त गंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं
29 मार्च शनिवार सुबह 11:00 बजे श्री दत्तगंज ब्लाक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने शुक्लागंज आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों अधिकारियों से वार्ता कर निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण हमारी प्राथमिकता है।