नरसिंहपुर: इलाज में लापरवाही के आरोप के बाद प्रशासन झिरना मुक्तिधाम पहुंचा, कब्र से निकाला जा रहा 3 वर्षीय बच्ची का शव
नरसिंहपुर शहर के झिरना मुक्तिधाम में आज उस वक्त गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब जिला प्रशासन और कोतवाली पुलिस की टीम ने एक तीन वर्षीय मृत बच्ची का शव कब्र से बाहर निकलवाने पहुँची। यह कार्रवाई बच्ची के परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। परिजनों का आरोप है कि शुभी की मृत्यु प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा किए गए गलत उपचार