दतिया: ग्राम मानिकपुर में तालाब में भैंस निकालने गए अधेड़ की डूबने से हुई मौत, बसई पुलिस ने किया मर्ग कायम
Datia, Datia | Aug 21, 2024 ग्राम मानिकपुर में तालाब में भैंस निकालने गए एक अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची बसई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बुधवार की शाम में 06 बजे बसई पुलिस ने बताया कि मृतक अधेड़ लालाराम लोधी तालाब में भैंस निकालने गया और उसी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।