सिंगरौली: NCL अमलोरी परियोजना के 11 अधिकारी-कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, अभिनंदन समारोह आयोजित कर दी गई विदाई
आज दिनांक 31,दिसम्बर, 2024 को अमलोरी क्षेत्र में सेवानिवृत्त 11 अधिकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय महाप्रबंधक आलोक कुमार, की अध्यक्षता मे अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ एवं स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) श्री नागेंद्र यादव, के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आलोक कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।