सिंगरौली: अपर कलेक्टर ने 145 आवेदन पत्रों पर की जन सुनवाई, विभागीय अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए
अपर कलेक्टर अरविंद झा के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आए 145 आवेदको के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुये अपना आवेदन दिया गया।अपर कलेक्टर के द्वारा सभी आवेदको से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चत जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कई आवेदको की समस्याओं का जन सुनवाई में त्वारित निराकरण कराया गया।