मंझनपुर: कौशाम्बी में जिला प्रशासन का सख्त एक्शन, 5 अपराधियों को जिला बदर, 2 शस्त्र लाइसेंस निरस्त, गो-वध मामलों में वाहन जब्त
कौशाम्बी जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने शुक्रवार को लगभग 2 बजे कड़ी कार्रवाई की है। गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा 3(3) के अंतर्गत कुल 05 लोगों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है। जिला बदर किए गए व्यक्तियों में अलीम उर्फ टमटा पुत्र मो. सलीम, निवासी सोनारन टोला थाना करारी आदि शामिल हैं।