हटा: रनेह के महुआखेड़ा गांव में आंधी-तूफान से गिरी दीवार, मलबे में दबने से महिला की मौत
Hatta, Damoh | Apr 28, 2026 रनेह थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गांव में सोमबार शाम से अचानक मौसम ने करवट ली,तेज आंधी-तूफान से एक घर की दीवार गिरने से महिला की मौत हो गई..मलबे में दबी महिला रागिनी पटेरिया को परिजन गंभीर हालत में सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा सोमवार शाम मृतिका उपले उठाने गई थी तभी हादसा हुआ