झुंझुनू: त्योंदा ग्राम पंचायत के लोगों ने अवैध खनन के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने किया प्रदर्शन, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
झुंझुनू जिले के त्योँदा ग्राम पंचायत के बाड की ढाणी गांव के लोगों ने शुक्रवार शाम 4:00 बजे के आसपास झुंझुनू कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया नारेबाजी की ओर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर गांव की पहाड़ी में हो रहे अवैध खनन कार्य को रुकवाने की मांग की है, गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पत्थर के टुकड़े आते हैं जिससे जान का खतरा बना रहता है