झुंझुनू: जिले में वन अधिकारी की निर्मम हत्या के मामले में फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन ने CM के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
राजसमंद जिले के बीजागुड़ा में अवैध खनन माफियाओं द्वारा वन अधिकारी किशोर कुमार की निर्मम हत्या और वन रक्षक विष्णु कुमार को गंभीर रूप से घायल करने की घटना के विरोध में राजस्थान फॉरेस्ट रेंजर्स एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।