झुंझुनू: भूकाना गांव से भैंस और पाडी चोरी करने के आरोप में सुल्ताना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
झुंझुनू पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने प्रेस नोट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि झुंझुनू के भूकाना गांव में एक संदीप नामक व्यक्ति के घर से भैंस और भैंस की पाडी चोरी करने के आरोप में सुल्ताना पुलिस ने गुरुवार शाम 5:00 के आसपास दो आरोपी मौजम और शाहिद को गिरफ्तार किया है,दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है आरोपियों ने 18 फरवरी को घटना को अंजाम दिया था