सदर: भरत चरित्र सुन श्रद्धालु हुए भाव-विह्वल, मंत्री दयालु ने व्यास पीठ की आरती उतारी
वाराणसी के जैतपुरा स्थित माँ बागेश्वरी देवी प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के आठवें दिन महंत बालक देवाचार्य महाराज ने भरत चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने भरत को त्याग, समर्पण, भ्रातृप्रेम और धर्मनिष्ठा का सर्वोच्च प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों को वर्तमान समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।