गुण्डरदेही: गुण्डरदेही क्षेत्र में ओवरलोड भूसा गाड़ियों का रोज़ाना आवागमन, छोटे वाहन चालकों और राहगीरों को हो रही परेशानी
क्या पुलिस प्रशासन सिर्फ़ दो पाइहा वाहनो के हेलमेट और लाइसेंस चेक करने के लिए बस है, इन ओवरलोड भूसा गाड़ियो पर आख़िर कब कार्यवाही होगा, क्यो पुलिस प्रशासन इन भूसा गाड़ियो पर कार्यवाही नहीं कर रही है। आख़िर किसके संरक्षण में धड़ल्ले से भूसा गाड़ियो का कारोबार चल रहा है, कइयों हादसों के बौजूद भी प्रशासन इन भूसा गाड़ियो पर कार्यवाही नहीं कर रहा है, कई राहगीरो की जान इन भूसा गाड़ी के कारण अपनी जान गँवा चुके है। रोज़ाना बड़ी संख्या में गुण्डरदेही मार्ग से ओवरलोड भूसा गाड़ियो चलती जिस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जा रहा है।