हाथरस: कासगंज रोड पर सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
जनपद हाथरस के कासगंज रोड पर बाइक को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान कैंटर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए। हादसे को देख मौके पर लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते 1 युवक की मौत हो गई।