बालाघाट: खून की एक बूंद से मिला कातिल का सुराग, मां के अवैध संबंधों से नाराज़ बेटे ने दोस्त संग रची हत्या की साजिश
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक के आरोपी की मां से संबंध होने के शक में इस वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि 19-20 मई की रात दोनों आरोपी खेत की मेढ़ पर कुल्हाड़ी लेकर घात लगाए बैठे थे। जैसे ही सुरेंद्र वहां पहुंचा, दोनों ने उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घसीटकर तालाब में फेंक दिया गया, ताकि मामला हादसा या आत्महत्या ल