बांगरमऊ: भूमि विवाद में अधेड़ घायल,परिजनों का आरोप दरोगा ने पीटा, लेखपाल-पुलिस पैमाइश रोकने पहुंचे थे, अस्पताल में भर्ती
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के चितौली गांव में रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब भूमि विवाद की पैमाइश के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प में उमानाथ उर्फ नन्हके नामक अधेड़ की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने मारपीट से इनकार किया है। थाना प्रभारी योग