तेघरा थाना परिसर में एसपी मनीष ने सोमवार की दोपहर 3:00 जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान कई दिशा निर्देश दिए. इस मौके पर एसपी ने कहा कि आज के जनता दरबार में आए सभी लोगों की समस्याओं को सुना और मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि थाना परिसर में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं को सुना जाए.