औरैया: तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के जेवर बेचकर बरामद हुए दो लाख रुपये
थाना अजीतमल पुलिस ने क्षेत्र में हुई तीन चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बेचकर प्राप्त दो लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। दोनों के खिलाफ विभिन्न जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट और ग